Will the price of internet increase in India? Tax on Internet। ????
दोस्तों ऐसे प्रस्ताव निकाले जा रहे हैं कि हम जो इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं GB के हिसाब से एक्स्ट्रा टैक्स हमारे ऊपर लग सकता है इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए। इस बात में कितनी सच्चाई है, क्या चल रहा है भाई इसके बारे में बात करते हैं।
देखो भाई ये है कि सरकार कि ये अंदर की बात है, अभी ये कोई कंफर्म चीज नहीं हुई है कि जो भी हम लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, जिस पर हम GST पहले से ही देते हैं।
आप बोलेंगे, मैं तो नहीं देता टैक्स, मैं तो जितने का प्लान खरीदता हूं उतना ही पे करता हूं। दोस्तों जो प्लान के रेट है ना, उसमें 18% जीएसटी इंक्लूडेड होता है। तो जीएसटी नहीं होगा ना या बाकी सारी चीजें भी जो आप खरीदते हो, तो आप वो चीजें बहुत सस्ते में खरीद पाओगे। वो तो गवर्नमेंट का टैक्स है जिसकी वजह से चीजें महंगी हो जाती है। तो 18% GST लग के आपके पास आता है तब आपका जिओ का प्लान 349 का, 299 का, ये तब होता है। 18%
जीएसटी लगने के बाद चलो हम जो प्लान रिचार्ज कराते हैं, उस पर तो जीएसटी लगता है।
प्रस्ताव यह है कि जो हम इंटरनेट इस्तेमाल करेंगे, चाहे अनलिमिटेड ही क्यों ना हो, तो पर जीबी के हिसाब से ₹1 देना पड़े और जो लोग बहुत ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, वह तो भाई, अरे बाप रे, कितने पैसे उनको लगेंगे। मैंने आपको बता दिया, यह कोई अभी अनाउंस नहीं हुआ है। कोई ऐसा रूल नहीं बना है, बट यह प्रस्तावित है। मतलब अंदर ही अंदर इस पर बात चल रही है और सरकार ऐसा करके बहुत पैसे कमाना चाहती है। लाखों करोड़ों रुपए भाई सरकार के पास आएंगे, रेवेन्यू में आएंगे। यह चीज है। अब यह टेस्ट।
करने के लिए बोला गया है डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन को कि भाई चेक करो जरा इसे, पता लगाओ भाई ये सिस्टम काम कर सकता है कि नहीं कर सकता है
भारत एक ऐसा देश है जो कि पूरी दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट देता है। मतलब यहां पर जितनी भी कंपनियां हो भाई, बहुत सस्ती दरों पर इंटरनेट दे रही है और इसीलिए इंटरनेट की पेनिट्रेशन इंडिया में बहुत कमाल की हुई है। 4G, 5G आ जाने के बाद, Jio के आ जाने के बाद तो धमाल ही मच गया। लेकिन अब ये अगर चीज आ गई ना, तो हमारा भारत लगभग 10 से 15 साल और पीछे चला जाएगा।
GB के हिसाब से टैक्स लगने का मतलब क्या होता है?
जो हम डेटा ऑफ कर देते थे ना, वो दिन आने वाले हैं क्योंकि पर जीबी आजकल 1 जीबी तो कोई काउंट भी नहीं करता।अगर कोई भी सरकार या कोई भी मिनिस्टर या कोई भी ये बात सोच रहा है कि वो इंटरनेट पर टैक्स लगा लेगा।
तो भैया, यह तो ना होने वाला और अगर यह हुआ, तो यह हमारे लिए, यूथ के लिए, स्टूडेंट्स के लिए और पूरे देश के लिए एक बेकार चीज होगी। अच्छी चीज तो यह बिल्कुल भी नहीं होगी।
आपकी क्या राय है कि भाई क्या पर जीबी के हिसाब से टैक्स होना चाहिए, नहीं होना चाहिए? आप जो भी इस बारे में सोचते हो बताओ क्योंकि भाई जनता क्या सोचती है, यही तो देखा गया है, अभी यही तो देखा जा रहा है। और ये लोग मॉडल एक फाइंड आउट करने की कोशिश कर रहे हैं कि किस तरीके से इस पर पैसा कमाया जा सकता है, टैक्स लगा के या जो भी चीजें करके। भाई ये नहीं होना चाहिए। मेरे हिसाब से तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
0 टिप्पणियाँ