Dhurandhar The Revenge Muvie Review/ Mind Blowing Acting| Comeback
एक हाउसफुल थिएटर में धुरंधर जैसी मूवी देखने का अपना अलग ही मजा होता है। एंड मूवी देखने निकला मैं तो यार ऐसा लग ही नहीं रहा था कि मैं कोई मूवी देखने जा रहा हूं। ऐसा लग रहा था कि यार मैं कोई त्यौहार मनाने जा रहा हूं। इतना ज्यादा क्रेज था इस मूवी को देखने का। भाई इतनी भीड़ मैंने बहुत दिनों बाद देखी है थिएटर के बाहर और थिएटर के अंदर भी। एंड अंदर जाने के बाद दिमाग हिल चुका है इस मूवी को देख के। तो इसी हिले हुए दिमाग से आओ फटाफट बात कर लेते हैं।
ये पार्ट continue होता है इसके पिछले part से ही, जहां पोस्ट क्रेडिट सीन में हमको पता चलता है कि हमजा का एक पास्ट है, जसकिरत नाम का। एंड यहां उसी कहानी को डीपली एक्सप्लोर किया जाता है विथ लॉट्स एंड लॉट्स ऑफ एक्शन एंड इमोशंस।
भाई। हमजा, यानी जसकीरत का जो पास्ट दिखाया गया है, बहुत दर्दनाक।बहुत टचिंग, बहुत हार्ड कोर है। जो सीन आपने देखा होगा ट्रेलर में, वो एक घर के अंदर है, लेडीज नीचे बैठे हैं, एंड वो दरवाजा ऐसे खोल के झांकने वाला सीन यार।
भाई हैट्स ऑफ टू आदित्य धर फॉर दिस कि उन्होंने इतना ज्यादा रॉ सोचने की हिम्मत की एंड डबल हैट्स ऑफ कि अपनी उस सोच को हिम्मत के साथ बड़े पर्दे पर उतार भी दिया। उसके ऊपर भाई रणवीर के परफॉर्मेंस को रखूंगा मैं, स्पॉइलर नहीं दूंगा लेकिन अगर आपने
धुरंधर का पार्ट वन बहुत ज्यादा एंजॉय किया था। तो ये पार्ट इनटू 100 कर लो आप। पिछले पार्ट में जहां अक्षय खन्ना पर मोस्ट ऑफ द फोकस था एंड आपने एक विलन साइड को ज्यादा एंजॉय किया था। भाई तुम देखो रणवीर को जिस तरह से रिवेंज लिया जा रहा है। रणवीर प्रूव्ड हिमसेल्फ अगेन।
क्या एक्टिंग लेवल है बंदे का भाई। वो किस तरह से जसकीरत से हमजा बना, वो क्या प्रोसेस था, वो प्रोसेस आप एंजॉय करोगे। भाई रणवीर सिंह के लिए ना आप सच में दिल से अच्छा लग रहा है। उनकी ये सक्सेस ना पर्सनल फील होती है क्योंकि भाई बंदे ने क्या कमबैक मारा।
है यार, 2017 से एक के बाद एक फ्लॉप्स देने के बाद 2025 वाज रणवीर सिंह सियर। धुरंधर दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। हर दूसरे तीसरे आर्टिकल में उनकी ही चर्चाएं हो रही है। आप यही वाला आर्टिकल देख लो। रणवीर सिंह का कमबैक 2025 में धुरंधर से होगा। यह एक एस्ट्रोलॉजर ने 2017 में ही प्रेडिक्ट कर लिया था।
मैंने पढ़ा भाई 2017 में उनका डाउनफॉल स्टार्ट होगा क्योंकि उनके शनि की साढ़ेसाती स्टार्ट हुई थी। एंड देखो 2017 से ठीक साढ़े सात साल बाद 2025 में धुरंधर से सबकी बोलती बंद कर दी है बंदे ने।
आपने धुरंधर पार्ट वन देखी होगी, लेकिन इसका पार्ट टू देखने के लिए मैं फिर भी रेकमेंड करूंगा कि एक बार फिर से पार्ट वन देखें।
फिल्म के कुछ कैरेक्टर्स लास्ट-लास्ट में जाकर आपको।
आपको शॉक देंगे फॉर श्योर। जिस कैरेक्टर को आप जैसा समझ रहे थे, आई मीन।
क्या बोलूं मैं यार, मेरा मुंह खुला का खुला रह गया था भाई जब इस कैरेक्टर का ट्विस्ट सामने आया। एंड ये जो बड़े साहब का वो हल्ला हो रहा था ना, इमरान हाशमी, सलमान खान एंड वो।
जाने दो। नो स्पॉइलर। पिछले पार्ट की तरह यह भी बहुत रॉ है लैंग्वेज के मामले में। लेकिन पता नहीं सेंसर बोर्ड के एडिटर की आंख लग गई थी शायद कुछ सीन्स के वर्ड म्यूट करते वक्त। आप लिटरली फर्स्ट हाफ में सारी गालियां जो है ना, वो हाफ...
म्यूट पे सुनोगे एंड सेकंड हाफ में बहुत बार पूरी-पूरी साफ शब्दों में गालियां सुनाई देंगी।
पिछले पार्ट की तरह इसमें भी चैप्टर वाइज स्टोरी लाइन है। टोटल सात चैप्टर है एंड सातों के साथ बैंग ऑन। एक जगह ऐसा नहीं लगा कि भाई एक सेकंड के लिए बोर हुआ हूं मैं। हर एक सीन, हर एक कैरेक्टर का लाइफ आर्क बेहतरीन एंड रॉ प्रेजेंट किया गया है एंड अगेन दिस टाइम आल्सो जो नोस्टाल्जिया वाले गाने डाले गए हैं ना यार। ओए होए होए, मजा आ गया बस। climax वेल रिटन एंड एग्जीक्यूटेड। लेकिन मेरे को यह सीबीएफसी वालों का कुछ समझ में नहीं आया भाई। चलो उस पर तो डिटेल में बात करेंगे डीबीसी में। यहां स्पॉइलर नहीं देना चाहता। लेकिन यस, यह एक ऐसा सीक्वल है जो टोटल वर्थ इट है। स्टार्टिंग फ्रेम से लेकर जो इमोशनली अटैच कर देती है ना।
आप सीट से हिल नहीं पाओगे, भले ही मूवी 4 घंटे की क्यों ना हो।
आदित्य धर ने डंके की चोट पर बता दिया कि हां, कंटेंट में दम हो तो मूवी 4 घंटे की भी बनाई जा सकती है। आप बस देखो मूवी, बस ध्यान रखना मूवी A rated है। गालियां एंड खून खराबा पहले पार्ट जैसा ही है, थोड़ा सा ज्यादा है। बट फिजिकल अश्लीलता तो नहीं है। बाकी ओवरऑल देखा जाए तो धुरंधर को आराम से। 5 out of 5 स्टार्स, rating.
0 टिप्पणियाँ